
कोरबा/हरदीबाजार-: सांई पान पैलेस हरदीबाजार में भाजपा मंडल मंत्री मन्नू राठौर के तत्वावधान में पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम कर्मा नृत्य करते हुए एवं पटाखे फोड़कर जोरदार स्वागत किया गया ।पूर्व विधायक जी को मन्नू राठौर व आकाश राठौर ने बुकें भेंटकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि व पूर्व मंडल अध्यक्ष हरदीबाजार दुष्यंत शर्मा, जिला मंत्री भाजपा नरेश टंडन साईं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भिलाईबाजार नरेंद्र पाटनवार, मंडल महामंत्री विजय राठौर भक्त मन्नू राठौर, आकाश राठौर, दुर्गेश मरावी, अजय राठौर जगदीश अग्रवाल भुनेश्वर राठौर हीरालाल अहीर नरेंद्र अहीर नविन राठौर निखिल राठौर साहिल अली अशोक कौशिक,लाखन कौशिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कमलेश साहू की रिपोर्ट