इंडिया टीवी न्यूज़ सच तकखबर हटकेसारंगढ़-बिलाईगढ़।

सफल रहा साहू समाज का महासम्मेलन…शिवचरण साहू चुने गए सारंगढ़ बिलाईगढ़ साहू समाज के जिलाध्यक्ष…

सफल रहा साहू समाज का महासम्मेलन...शिवचरण साहू चुने गए सारंगढ़ बिलाईगढ़ साहू समाज के जिलाध्यक्ष...

 

सारंगढ़ छत्तीसगढ़।विगत कुछ दिनों से साहू समाज में सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियां भी काफी दिखाई दे रही थी जिस पर अंततः आज विराम लग गया।
आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सामाजिक साहू समाज के भाई बंधुओं का प्रदेश के रवैए के प्रति गुस्सा फूटा और उन्होंने प्रदेश के द्वारा मनोनीत किए गए अध्यक्ष को एक सिरे से नकारा और सामाजिक आमसभा में अपने बीच का मुखिया चुन लिया।

प्रदेश के तानाशाही रवैय्ये पर फूटा साहू समाज का गुस्सा…

आज के महासम्मेलन में पूरे जिले भर से 5000 से ज्यादा सामाजिक भाई बंधु इकट्ठा हुए थे। प्रदेश साहू समाज संगठन का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद जो रवैया समाज को देखने को मिल रहा था उस पर सारंगढ़ ही नही बिलाईगढ़ के सामाजिक भाइयों का गुस्सा भी वृहद रूप में देखने को मिला। सामाजिक नियमावली के नियमों को दरकिनार करते हुए अपने पावर का राजनीतिक लाभ लेने के लिए गलत उपयोग करके किसी भी व्यक्ति विशेष को सामाजिक रुप से अध्यक्ष के रूप में थोप देना समाज ने स्वीकार नहीं किया और एक सिरे से प्रदेश के थोपे गए अध्यक्ष व आदेश को ठोकर मार कर अपने बीच से अपना मुखिया चुन लिया।

शिवचरण साहू निर्विरोध चुने गए साहू समाज के प्रथम जिला अध्यक्ष…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ का यह पहला महासम्मेलन था जिसमें बिलाईगढ़, भटगांव, सारंगढ़ सरिया, बरमकेला के सामाजिक भाई बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।सामाजिक भाईचारे को अपनाते हुए खुशी खुशी शिवचरण साहू को सबके सहमति से निर्विरोध साहू समाज का प्रथम जिला अध्यक्ष चुना गया।

प्रदेश के मनोनीत अध्यक्ष के विरोध में उसी के क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया…

प्रदेश के मनोनीत अध्यक्ष के विरोध में उसके क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बोलेरो, पिकअप, छोटा हाथी जैसे वाहनों से भरी 20 से 22 गाड़ियां आज के महा सम्मेलन में शामिल हुई। वहीं मनोनीत अध्यक्ष के ग्राम पंचायत से भी कई लोग विरोध में शामिल हुए।

सामाजिक सम्मेलन मे दूर-दूर से आए हुए सामाजिक भाई बंधुओं के लिए भोजन पानी व नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।