इंडिया टीवी न्यूज़ सच तकछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय विद्या अमृत महोत्सव एक अभिनव शिक्षाशास्त्र उत्सव में कोरबा जिले के शिक्षिका वसुंधरा कुर्रे का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रारंभिक कक्षा में मौखिक भाषा का विकास के लिए वसुंधरा कुर्रे का अभिनव पहल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

कोरबा:- सूचना विद्या अमृत महोत्सव माइक्रोइंप्रूवमेंट पेडागोगी फेस्टिवल विद्या अमृत महोत्सव एक अभिनव शिक्षा शास्त्र उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़   के सभी जिले के  शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों को दीक्षा ऐप पर परियोजना के रूप में अपने अभिनव अभ्यास प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया।  जिसमें छत्तीसगढ़ के शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों प्रस्तुति दी। जिसका मूल्यांकन समिति द्वारा छत्तीसगढ़ से 15 परियोजना का चयन किया गया। इन परियोजनाओं में तीन सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं में वसुंधरा कुर्रे सहायक शिक्षिका प्राथमिक शाला सराई सिंगार विकासखंड पाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़ का  प्रारंभिक शिक्षा में मौखिक भाषा के विकास के लिए बनाए गए अभिनव  शैक्षणिक  परियोजना के लिए  राज्य में उत्कृष्ट परियोजना के रूप में चयनित हुआ।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एससीईआरटी रायपुर के संचालक राजेश राणा, अतिरिक्त संचालक डॉ निशी भांबरी, उपसंचालक पुष्पा किस्पोट्टा और कोरबा जिला के प्रभारी डॉ विद्या चंद्राकर, अलका पंडा, आशुतोष तिवारी के द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
वसुंधरा कुर्रे की सफलता में उनके पति  पी आर कुर्रे पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, जे बी डी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्यारेलाल आदिले, डॉ मयंक गोस्वामी, प्रधान पाठक राजकुमार निर्मलकर का मजबूत सपोर्ट से उन्हें अपने कार्यों को करने के लिए बल मिलता है।


शिक्षिका वसुंधरा कुर्रे ने डाइट प्राचार्य राम हरि सराफ, प्रयास विद्यालय कोरबा के प्रभारी प्राचार्य गौरव शर्मा राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा के राज्यपाल पुरस्कृत  व्याख्याता राकेश टंडन को धन्यवाद देते हुए कहां की आप दोनों ने मुझे मेरे समस्त कार्यों में प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन करते हुए एक प्रबल सपोर्ट किया  जिसका परिणाम यह उपलब्धि भरा सम्मान रहा
उनके इस उपलब्धि के लिए डाइट कोरबा सिंधूजा गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू ,  विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम, खण्डस्रोत समन्वयक राम गोपाल जायसवाल सहित संकुल प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। ऑनलाइन वोटिंग में इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय आयोजन में ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया में उनके समस्त रिश्तेदार, दोस्त, पालक गण एवं शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के  शिक्षकों तथा कर्मचारियों के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए अपना विशिष्ट योगदान प्रदान किया जिसके लिए वसुंधरा कुर्रे ने आभार व्यक्त किया।


शिक्षिका वसुंधरा कुर्रे अपने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के विकास के लिए नित्य नए कार्य करते रहते हैं। उनकी इस प्रतिभा को विकास खंड एवं जिला स्तर पर सपोर्ट करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हमें योगदान देना चाहिए – एडीपीओ, समग्र शिक्षा जिला कोरबा