इंडिया टीवी न्यूज़ सच तककोरबाछत्तीसगढ़

रक्षाबंधन के महापर्व पर पौधों को राखी बांधकर वृक्षारोपण किया गया

कोरबा:- पर्यावरण जन कल्याण समिति के द्वारा बाल्को नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 40 में  वृक्षारोपण किया गया,जिसमें समिति के सदस्य श्री पवन कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी महिलाओं, पुरुषो तथा बच्चों को बताया कि जीवन के लिए पर्यावरण कितना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम सबको जागरूक होना पड़ेगा नहीं तो आने वाले समय बहुत ही भयावह होगा। इसलिए हर एक साथी को कम से कम अपने आसपास अपने जन्मदिन तथा त्योहारों पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

आज जैसे जैसे पेड़ों को काटा जा रहा है। मानव समाज पर इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है ।आज उपस्थित सभी लोगों ने राखी के शुभ अवसर पर पौधों को राखी बांध कर वृक्षारोपण किया  जिसमें उपस्थित पवन कुमार वर्मा, मुकेश यादव, जी नरसिम्हा राव, के के तिवारी, तबरेज अहमद, अमरेश सिंह वर्मा, आयुष शुक्ला,सैफ सिद्दीकी,  रीमा तिवारी, उषा देवी वर्मा, पुष्पा शुक्ला, जरीना खातून, रंभा शुक्ला ,आदित्य शुक्ला, श्रुति वर्मा,शिफा सिद्धकी, सभी साथियों को वृक्षारोपण के कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।
    

इंडिया टीवी न्यूज सच तक से बजरंग सिंह राठौर की रिपोर्ट