
दुण्डरा:- डा. बम्हानंद मारकंडेयप्रोफेसर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल दिनाँक 10.05.2023 को गिधौरीचौंक दुण्ड्रा मंडल के भाजपा पदाधिकारियो एवंकार्यकर्त्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष छत राम साहू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की जनघोषणा पत्र पूरा न होने तथा सरकार के मंत्री, विधायकों , कांग्रेसी नेताओं व अधिकारियों की भ्रष्टाचार में लिप्त ईं.डी. छापा में करोड़ों की कोल लेवी घोटाला के विरोध में मुर्दाबाद की नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया गया। छ0ग0 की कांग्रेस सरकार अपने जन घोषणा पत्र के कारण सत्ता में आई है उन घोषणा पत्र का अमल न कर प्रदेश की जनता के साथ धोका और छलावा कर रही है। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वायदा किया था किन्तु आज हर घर- घर, गली मुहल्ला, गाँव- गाँव, शहर- शहर में दारु की अनैतिक दुकान खुल गया है, पान ठेले, किराना दुकान, हाँटल भी अछूता नहीं है प्रदेश की स्थिति शराब व नशापान के कारण दहशत, लूटपात, मारपीट तथा हत्या तक हो रहा है प्रदेश की स्थिति अशांत , संवेदनहीन, अलोकतांत्रिक हो गया है शासन और प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण प्रदेश की जनता छुब्ध व पीड़ित हैं तथा निरंकुश सरकार के रवैया से पश्चाताप कर रहा है। प्रदेश की रीढ़ कर्मचारी अधिकारी गण, संविदा अनियमित कर्मचारी गण, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी गण, पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, ऑगनबाडी, मितानीन, सफाई कर्मचारी, महिला स्वसहायता समूह अपने वाजिब अधिकार के लिए सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं डीए मकान भाड़ा तक नसीब नही है। प्रदेश की जनता को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है इस कारण लाखों लोग बेघर हो गए हैं प्रधानमंत्री आवास योजना से महरूम हैं। कर्ज माफ, बिजली हाफ, किसान न्याय योजना का रट लगाए जनता के साथ छल कर रही है।भारतीय जनता पार्टी लगातार सरकार को उनके जीन घोषणा पत्र की याद दिला रहा है तथा मुखर होकर अत्याचार , अन्याय वादाखिलाफी के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने विवश हो रहा है। ऐसी झुठी व मक्कार छलिया सरकार को उखाड़ फेंकने सड़क की लड़ाई लड़ने , जनता को उनके अधिकार दिलाने भारतीम जनता पार्टी हर पल तैयार है।माननीय प्रधानमंत्रीजी नरेन्द्र भाई मोदी चाहते है देश की जनता खुशहाल रहे, शांति समृद्धि खुशहाल की जीवन यापन करें। राम राज्य स्थापित हो यदि कोई भी प्रदेश की सरकार जनता के साथ गद्दारी करता है तो उन्हे वहां की जनता सत्ता से बेदखल करके विकास की गंगा बहाने वाली जनता की दुःख सुख का ख्याल रखने वाली, प्रेम भाई चारा बनाने वाली भाजपा की सरकार बनानी चाहिए।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से योगदान देने वाले टुण्डरा मण्डल अध्यक्ष छत राम साहू, महामंत्री संतराम पटेल, बिलाईगढ़ विधानसभा के भावी प्रत्याशी डां. ब्रम्हानंद मारकंडेय प्रोफेसर, बाबुलाल साहू, साधराम प्रजापति, रामू विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम साहू, डी. आर. साहू, राजेन्द्र निराला, राम गोपाल साहू आदि कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे जिसका सहयोग सराहनीय रहा।
मोहन लहरे की रिपोर्ट