
कोरबा/हरदीबाजार:- आदिशक्ति जगत जननी माँ सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया मंदिर रतनपुर में स्थित देवी दुर्गा, महालक्ष्मी को समर्पित एक मंदिर है पूरे भारत में फैले 52 शक्तिपीठों में से एक ज्योति दिव्य स्त्री शक्ति के मंदिर है रतनपुर एक छोटा शहर है जो कि मंदिरों और तालाबों से भरा हुआ है देवी महामाया को कोसलेश्वरी के रूप में भी जाना जाता है जो पुराने दक्षिण कौशल क्षेत्र (छत्तीसगढ़ राज्य) की अधिष्ठात्री देवी है इस मंदिर की निर्माण 12 -13 वीं शताब्दी में कलचुरी राजा रत्नदेव के द्वारा किया गया दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कोरबा व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा श्रीमती माधुरी राठौर जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा कोरब व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा (महिला प्रकोष्ठ) कनिष्ठ पुत्र चेतन सिंह व दुर्गा कश्यप जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर, कान्हा महाराज जी, के साथ माता रानी के दरबार पर गर्भगृह पहुंचकर के मां महामाया देवी के श्री चरणों में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि अमन चैन की कामना की तथा पर्वत पर विराजित श्री माँ लखनी मंदिर (महालक्ष्मी माता) श्री सिद्ध शक्तिपीठ भैरो बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए
या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥
