
कोरबा:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुदमुरा मंडल के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र प्रेम नगर रजगामार में बच्चों को कलर पेंसिल, रबड़ और चॉकलेट देकर साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण कर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के मंत्री व पूर्व जनपद अध्यक्ष कोरबा श्रीमती रेणुका राठिया ने केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं और बच्चों के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जीवनी पर प्रकाश डालीं। कुदमुरा मंडल के महिला मोर्चा के प्रभारी श्रीमती प्रीति सरकार ने बुथो में चलाए जा रहे महिला सखी में जुड़ने के लिए सभी महिलाओं का से निवेदन की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुदमुरा मंडल के अध्यक्षा श्रीमती अभिलाषा वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र प्रेम नगर रजगामार को गोद लेकर सेवा कार्य करने के संकल्प ली ।

इस कार्यक्रम में जिला भाजपा मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, कुदमुरा मंडल महिला मोर्चा के प्रभारी श्रीमती प्रीति सरकार, कुदमुरा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा वर्मा, महामंत्री श्रीमती भोजली साहू, कुदमुरा मंडल महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सिंह ठाकुर ,मीडिया प्रभारी श्रीमती कीर्ति प्रजापति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा कर्ष, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती गणेशी मसीह, श्रीमती प्रमिला, श्रीमती सरिता साहू ,श्रीमती ज्योति ,श्रीमती संतोष जी साहू, श्रीमती मीना ,श्रीमती उषा सहित मोहल्ले वासी उपस्थित थे। मंच का संचालन महामंत्री भोजली साहू ने और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुभद्रा सिंह ठाकुर ने किया।

