इंडिया टीवी न्यूज़ सच तककोरबा

भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के शक्ति केंद्र गोडमा का बैठक संपन्न

कोरबा:- आज भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के शक्ति केंद्र गोडमा में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक श्री चंद्रा प्रकाश अग्रवाल और सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री अर्जुन यादव जी के उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में गोडमा शक्ति केंद्र के सभी बूथों में  बैठक करने का निर्णय लिया गया।। साथ ही 11 नवंबर को बिलासपुर में होने वाले महिला मोर्चा के महतारी हुंकार रैली में महिला कार्यकर्ताओं को बिलासपुर ले जाने हेतु जवाबदारी तय किया गया।

इस बैठक में चंद्र प्रकाश अग्रवाल अर्जुन यादव  गोडमा शक्ति केंद्र के संयोजक  बिंदेश चौहान, सहसंयोजक मोती लाल राठिया केराकछार  बुथ के अध्यक्ष जग सिंह राठिया, केसला  बुथ  के अध्यक्ष गोरेलाल राठिया , गोडमा बुथ के सचिव मंडल सिंह राठिया, सहित गोडमा शक्ति केंद्र के पांचों बुथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इंडिया टीवी न्यूज़ सच तक से बजरंग सिंह राठौर की रिपोर्ट