
सारंगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवश मनाने के बाद 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक समाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है। आज दिनक 7 अप्रैल को सारंगढ़ नगर के हृदय स्थल तुर्की गॉर्डन में एक दिवसीय स्वक्षता अभियान युवा मोर्चा सारंगढ़ नगर के द्वारा चलाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार, बंटी त्रिपाठी, धनुषधारी आदित्य, आकाश डहरिया, विकाश डहरिया, रवि वर्मा, करण निषाद, शिवरात्रि, राहुल यादव, संदीप सिदार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

