इंडिया टीवी न्यूज़ सच तक

बिलासपुर जिले में ठंड से कंपकंपी, वनांचल ग्रामिणों को आलावा का सहारा

बादल छटने से सीपत,खम्हरिया व आदिवासी वनांचल क्षेत्रों में  कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ग्रामिण ने अपने अपने घरों में आग का आलावा जलाकर ठंड से बचते रहे वही आदिवासी वनांचल क्षेत्रों में वनवासियों को ठंड से आग का सहारा लिया जा रहा है जंहा मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड आगे और बढ़ेगा वही एक तरफ लोगों को लकड़ी की कमी होने के कारण आग जलाने के लिए इधर उधर से लकड़ी लाकर आलावा जलाकर बुजुर्ग युवा बच्चे महिलाएं सभी बैठकर कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग का सहारा वहीं मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि पूरे छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बादल साफ होने के बाद से तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है पेंड्रा में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर अमरकंटक में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। वहीं लोग ठंड से बचने कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं।प्रदेश के कवर्धा जिले के चिल्फीघाटी सहित वनांचल और पहाड़ी इलाकों के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा 2 से 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। लोग देर रात तक अलाव का सहारा ले रहे हैं प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा में दर्ज किया गया। कई स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है। पेंड्रा जिले में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, तो अमरकंटक व मैनपाट में  न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया ।