इंडिया टीवी न्यूज़ सच तककोरबाछत्तीसगढ़

ननकी राम कंवर कर रहे हर विधानसभा में भव्य रैली

कोरबा:- देश के 15 वी प्रथम आदिवासी महिला आदरणीय द्रोपति मुर्मू जी को राष्ट्र पति निर्वाचित होने के खुशी में रामपुर विधायक पूर्व गृह मंत्री वरिष्ठ आदिवासी नेता माननीय श्री ननकी राम कंवर जी और प्रधान मंत्री जन कल्याण कारी योजना जागरूकता अभियान असंगठित श्रमिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संजय शर्मा जी साथ रहे। श्री ननकीराम के द्वारा आज पूरे रामपुर विधानसभा में विशाल रैली बाजा गाजा साथ निकाला गया और कटघोरा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली निकाला जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग एवं सभी समुदाय लोगों मे खुशी की लहर है। आदरणीय कंवर जी ने देश के यशवी प्रधानमंत्री सम्माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को आदिवासी समाज की तरफ से तहे दिल से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अनिल पाटले, आकाश सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र ठाकुर ,महामंत्री करतला मंडल कलम सिंह राठिया, मंडल उपाध्यक्ष करतला अजय कंवर, युपक श्रीवास्तव ,गोपी जगत ग्राम बोतली, रुद्राक्ष सिंह राठिया ,होल सिंह यादव ,शिक्षाविदश्री जगत गुरुजी जी, रामनारायण अग्रवाल, रामशंकर राठौर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।