
बिलासपुर/गुड़ी:- सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी में गायत्री महायज्ञ को सपंन्न करवाने के लिए कोरबा और हरिद्वार से पंडित पहुंचे हैं। आयोजनकर्ता रामरतन साहू ने बताया कि ग्राम गुड़ी में सार्वजनिक रूप से नो कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गुड़ी न्यूज। शुक्रवार को गुड़ी में नो कुंडी नो चेतना गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न आयोजन संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न संस्कार जिसमे छः लोगो का मुंडन संस्कार , एक ने यज्ञोपवीत संस्कार, नौ लोगो ने पुंसवन संस्कार सात ने विद्यारंभ संस्कार आदि संपन्न कराया गया आयोजन स्थल पर अलग हवन कुंड का निर्माण किया गया है। हरिद्वार से पहुंचे टोली के वचकों ने कहा कि भगवान कृष्ण ने यज्ञ में सभी ऋषि पहुंचे है या नहीं इसके बारे में पता लगाने के लोई कहा। तब पता चला कि एक ऋषि नहीं पहुंचे है। तब भगवान कृष्ण ने कहा यदि एक ऋषि भी यज्ञ में शामिल नहीं होंगे। इसलिए जाओ उस ऋषि को बुलाओ। युधिष्ठिर ऋषि मुनि को बुलाने पहुंचे। लेकिन ऋषि के शर्त रखी। इसके बाद द्रौपति ऋषि को बुलाने पहुंचे। तब जाकर ऋषि यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जन्म जन्मांतर का पुण्य के प्रतिफल यज्ञ का आयोजन होता है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
