इंडिया टीवी न्यूज़ सच तकछत्तीसगढ़

उत्तरी गनपत जांगड़े ने प्रदेश वासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। संविधान ने सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय और समता के लिए मजबूत नींव तैयार की। संविधान की यही मूल भावना है। इससे हमारा देश विविधताओं के बावजूद एकता और अखण्डता के साथ उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


उत्तरी गनपत जांगड़े जी ने भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि पुरखों के लंबे संघर्ष से हमें लोकतंत्र का वरदान मिला है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नंद कुमार चौबे नेे नागरिकों से आह्वान किया करने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

मोहन लहरे की रिपोर्ट