छत्तीसगढ़सारंगढ़

नगर पालिका से जुड़े सभी 21 गांव अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित : सूरज गुप्ता, युवा मोर्चा सारँगढ़

जल्द से जल्द सभी मूलभूत सुविधा उन तक पहुंचाए नगर पालिका प्रशासन नगर पालिका ने कभी इन वार्डों की सुध नही ली

नगर पालिका से जुड़े सभी 21 गांव अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित : सूरज गुप्ता, युवा मोर्चा सारँगढ़।

जल्द से जल्द सभी मूलभूत सुविधा उन तक पहुंचाए नगर पालिका प्रशासन

नगर पालिका ने कभी इन वार्डों की सुध नही ली।
सारँगढ़ : ग्राम पंचायत से नगर पालिका में जुड़े सभी गाँव पिछले कई सालों से पानी, बिजली, सफाई व्यवस्था के लिए तरस रहे हैं।
बिजली, पानी, सड़क, सफाई व्यवस्था सभी मूलभूत सुविधा से इनको आज तक वंचित रखा गया है।नगर पालिका के कर्मचारी आज तक डोर टू डोर कलेक्शन लेने नहीँ पहुंचे लेकिन शुल्क हर महीने लिया जा रहा।
जो स्थिति इन वार्डों की अभी है उससे अच्छा तो वो अपने आप को ग्राम पंचायत में ही महसूस करते थे। नगर पालिका से जुड़े सभी 21 गांव आज भी अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं जिला बनने के बाद उन्हें थोड़ी आस है कि अब उनके वार्ड में विकास होगा लेकिन अब तक कोई विशेष पहल इन वार्डों के लिए नहो देखा गया है। वार्ड पार्षद के साथ साथ नगर पालिका प्रसाशन की सुस्ती भी देखने को मिल रही है। उम्मीद है जल्द ही इन सभी गांव के निवासियों को उनका मूलभूत मिले।