जांजगीर चांपा

अभाविप ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की 159वी जंयती….

ज्ञात है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वका सबसे बड़े छात्र संगठन है और छात्र हितैषी कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है इसी कड़ी में युवाओ के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में हर्षोउल्लास के साथ मनाती है  और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर द्वारा शहर के हृदय स्थल भीमा तालाब प्रांगण में विवेकानन्द जी की रंगोली बनाकर व उनके  छायाप्रति पर दीपप्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे नमन  किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राजीव सिंह ठाकुर जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवनी को प्रत्यक्ष रूप से रखा और अभी के  युवा पीढ़ी से आग्रह किया

की स्वामी विवेकानंद जी के  जीवन को आत्मसाद कर उनके बतलाए मार्ग पर चले , ABVP छ ग प्रान्त के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य हेमंत पैगवार के व्दारा स्वामी विवेकानंद जी की जीवन परिचय देते हुए उनके आदर्शो का व्यक्त किया। स्वामी विवेकानन्द  पब्लिक स्कूल बलौदा के संचालक जितेन्द्र सोनी जी ने स्वामी जी के विचारो एवं दूरदर्शिता राष्ट्रिय एकात्मा और युवाओ के मार्गदर्शन हेतु प्रेरणा स्रोत के प्रमुख बिन्दुओ को व्यक्त किया  तत्पश्चात जांजगीर नगर मंत्री हरिशंकर शंकर यादव के व्दारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का  संचालन नगर कोष प्रमुख नरेन्द्र कश्यप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कार्यकर्ता  योगेश चौरसिया जी, अजीत गढ़वाल जी ,प्रमोद कटकवार जी, प्रदीप राठौर जी ,नगर छात्रा प्रमुख अनीता सारथी, सतीष यादव,आकाश राठौर,अनुज जायसवाल, रामचंद्र सिदार,गौरव कुमार,योगेंद्र कुमार,अरमान शर्मा,आयुष खरे, शेखर राठौर, सहित नगर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।