छत्तीसगढ़

खरसिया विधानसभा में पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना की बैठक लिए

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसमें प्रदेश के प्रमुख दिग्गज नेताओं को प्रशिक्षण हेतु अलग-अलग प्रभारी बनाया है इसी तारतम्य में खरसिया विधानसभा में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने‌ कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपनी वक्तव्य से कार्यकर्ताओं को प्रशस्त मार्गदर्शन प्रदान किए कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तारक 15 दिन का समय देकर समय दानी के रूप में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और केंद्र सरकार की उपलब्धियों योजनाओं तथा

छत्तीसगढ़ शासन की पिछले 15 साल की विभिन्न उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी चयनित क्षेत्र में प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता प्रदेश मंत्री भाजपा ओपी चौधरी आलोक सिंह, यशवंत राज सिंह नरेश पटेल कमल गर्ग श्री चंद रावलानी, महेश साहू के साथ कोरबा जिले से जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र पाटनवार, पूर्व पार्षद संजय कुर्मवंशी सहित खरसिया विधानसभा के जिला पदाधिकारी मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तारक समयदानी कार्यकर्ता उपस्थित थे।