कोरबाछत्तीसगढ़

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी ने किया महिलाओं का नारी प्रतिभा अलंकरण से सम्मान

सामाज का विकास और दिशा प्रदान करने वाले महिलाओं को नारी प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया

कोरबा:– शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ जिला इकाई कोरबा के द्वारा नारी प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक सदन कोरबा में किया। कार्यक्रम का शुरुआत शिक्षा की देवी के छाया चित्र व संविधान के पूजा अर्चना व कंचन मोरे के सुमधुर वंदना गीत वा  सूरज श्रीवास लोकगायक और  लक्ष्मी करियारे शिक्षिका व लोकगायिका द्वारा  राज गीत और अकादमी का शिकसा गीत  से हुआ।
             
 इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आर. एस. लकड़ा प्राचार्य डाइट कोरबा ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले महिलाओं का सम्मान होने से प्रेरणा मिलता है नारी का सम्मान होना ही चाहिए अकादमी ने यह प्रशंसनीय कार्य किया है। शिक्षक और विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का कार्य अकादमी कर रही है इसके लिए अकादमी के कार्यों का भुरी भुरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रही डॉ. फरहाना अली राष्ट्रपति पुरस्कृत प्राचार्य स्याहिमुडी कोरबा ने कहा कि  आज की नारी घर परिवार संभालने के साथ साथ नौकरी में भी हर क्षेत्र के कार्यो को बखूबी निभाती हैं। महिलाओं का सदा सम्मान होनी चाहिए।

अकादमी के कार्यों का प्रशंसा करते हुए सभी को शुभकामना प्रेषित किया।स्वागत उद्बोधन संरक्षक  विनोद कुमार सिंह ने किया। अकादमी के संस्थापक डा. शिवनारायण देवांगन “आस” ने फोन से लाइव सम्मान समारोह को संबोधित किया।जिला प्रतिवेदन प्रस्तुत व कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष  गीता देवी हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता फरसवानी ने किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के आसंदी से प्रांताअध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, प्रांतीय संरक्षक  सूरज श्रीवास,प्रांतीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  लक्ष्मी करियारे ,  अनीता ओहरी प्राचार्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष  बोधिराम साहू, प्रांतीय प्रवक्ता  घनश्याम प्रसाद श्रीवास,मंजुला, कौशिल्या खुराना जमुना देवी गढ़ेवाल ने भी संबोधित किया ।
जिला महासचिव  मधुलिका दुबे और समस्त पदाधिकारियों के द्वारा सभी का स्वागत किया गया। आभार प्रदर्शन प्रांतीय महासचिव दिब्यांग प्रकोष्ठ  जगन्नाथ हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता ने किया ।जांजगीर जिलाध्यक्ष  विजय प्रधान,राधेश्याम कंवर,सुशील तिवारी,अली सर, के के चंद्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश टंडन, रूपेश चौहान, प्रभासाव,बेदराम जाटवर,  वसुंधरा कुर्रे,सुनीता राठौर,  संतोषी महंत,  रीता राय, भानु प्रसाद साहू, मुकुंद उपाध्याय, चंद राम देवांगन, राम कुमारी देवांगन, अनीता तवर, नेहा सिंह, गीता बंजारे, मीना चौकसे, पार्वती जायसवाल, सविता जायसवाल,  छेदिन बाई चौहान, मंजू लता प्रधान, रीता चौधरी, नरेंद्र कुमार दिवाकर, लक्ष्मी तिवारी, छोटी लहरें, सीमा पाटले, बबीता साहू, पिंकी पाटले, किरण ज्योति तुर्के, प्रिया पाटले का योगदान रहा।इस  कार्यक्रम में जिला में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा रखने वाले डा. रितेश सुनहरे,अनीता ओहरी प्राचार्य,  गीता साहू प्राचार्य,  मंजू तिवारी प्राचार्य, विनीता दास प्राचार्य, प्रेमलता खांंडे प्रभारी प्राचार्य,लक्ष्मी करियारे,  राम कुमारी देवांगन,नेहा सिंह,प्रीति साहू, जमुना देवी गढ़वाल, संतोषी महंत, रीता राय, मंजुला श्रीवास्तव, उमेश्वरी राज, कौशल्या खुराना,रीता चौधरी, अनीता तवर, वसुंधरा कुर्रे, किरण ज्योति तुर्के, मीना चौकसे, पार्वती जायसवाल, गीता बंजारे, सविता जयसवाल, कविता हिमधर, ममता सिंह राजपूत, सुनीता कश्यप, आरती लहरे, सुनीता राठौर,लक्ष्मी तिवारी,मंजुलता प्रधान, रागिनी चौहान,गायत्री खूंटे,सेवती केवट,कंचन बाला मोरे,  सरस्वती साहू ,शशिकला सोनी,निशा चंद्रा,मंजू चौहान,द्रोपदी साहू, सहित 65 महिलाओं को नारी प्रतिभा अलंकरण एवम् 35 पुरुषों को सहभागिता सम्मान  से सम्मानित किया गया।