कोरबाछत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाफा पाली में हुआ वार्षिक खेलकूद, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

कोरबा/पाली (इंडिया टीवी  न्यूज़ सच तक ब्यूरो चीफ-लक्की जायसवाल)

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाफा (पाली) में वार्षिक खेलकूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मोहित राम केरकेट्टा विधायक (पाली तानाखार विस क्षेत्र,) नवीन सिंह ठाकुर(सदस्य राज्य श्रम मंडल आयोग) प्रशांत मिश्रा सदस्य गौ सेवा मंडल आयोग) उमेश चंद्रा (अध्यक्ष, नपं पाली), नवीन कुमार सिंह (जनपद उपाध्यक्ष) गणराज सिंह कंवर (जि पं सदस्य) अनिल गुप्ता (विधायक प्रतिनिधि), सुरेश गुप्ता (निज सहायक) दिलेश्वर आदिले रघुवीर दुबे जिला सचिव कांग्रेस कमेटी कोरबा आदि अन्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में एकलव्य आवासीय विद्यालय की परिकल्पना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय के माध्यम से आदिवासी अंचल के बच्चों के सर्वांगीण विकास और होनहार बच्चों को तराशने का कार्य सरकार के द्वारा किया गया है। आदिवासी वर्ग के बच्चे इसका अधिकाधिक लाभ उठाकर समाज का नाम रोशन करते हुए स्वयं उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं। अतिथियों ने सभी बच्चों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।कार्यक्रम का संचालन सुनील जायसवाल एवं विनय पांडे ने किया। स्वागत प्रतिवेदन का वाचन करते हुए प्राचार्य एम पी पटेल ने विद्यालय के छोटे से सफर के विषय में उपलब्धियों एवं कमियों की ओर ध्यानाकर्षण कराया। और विद्यालय को जिले में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने के लिए यथासंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपील की। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया और इनका चयन एकलव्य विद्यालय के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।